Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

सर्दियों में ट्राई करें ये सूप, सर्दी-जुकाम से रहेंगे दूर और शरीर को मिलेगी Energy

January 3, 2023

सर्दियों में ट्राई करें ये सूप, सर्दी-जुकाम से रहेंगे दूर और शरीर को मिलेगी Energy

सर्दियाें में सर्दी-जुकाम आम समस्याएं हैं, जो वायरस के कारण फैलती हैं। इसका शिकार सबसे ज्यादा वो लोग होते हैं, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है, जिस कारण इनकाे सर्दी-जुकाम, सिरदर्द और बुखार जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। जुकाम होने पर अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। हल्का और सुपाच्य भोजन करें, जो ता़जा और गरम हो। अपने भोजन में तरल पदार्थो की मात्रा बढ़ाएं, इससे आपको शीघ्र स्वस्थ होने में मदद मिलेगी। इसके इलावा आप सर्दियाें में सूप का इस्तेमाल कर सकते हैं, जाे आपके लिए बहुत फायदेमंद हैं। आज हम हम आपकाे कुछ ऐसे ही सूप की रेस्पी के बारे में बताने वाले हैं-

टमाटर सूपः टमाटर सब्जी की श्रेणी में माना जाता है किंतु यह रसीला फल हल्का खट्टा- मीठा होता है। इसमें विटामिन सी है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। चेहरे पर लाली लाता है। यह गले के नीचे जाकर क्षार में बदल जाता है। यह सब्जी, चटनी, सलाद, जूस, सूप, शरबत सब बनाकर उपयोग किया जाता है। जी मिचलाने, डकार आने, पेट फूलने, मुंह के छाले एवं मसूड़ों में दर्द की स्थिति में टमाटर, अदरक, काली मिर्च व काला नमक से बना सूप दवा का काम करता है इसके गर्मगर्म सूप से सर्दी-जुकाम दूर हो जाता है।

मिक्स वेज सूप: सर्दी-जुकाम, गले की खराश और खांसी ठीक करने में यह सूप मदद करता है। शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है, कमजोरी दूर होती है। जिन्हें भूख नहीं लगती है, उन्हें यह सूप पीना चाहिए।

पालक का सूप: यह शरीर के टॉक्सिन्स को दूर करने में मदद करता है। बालों का झड़ना कम होता है और स्किन की शाइन बढ़ती है। आयरन की कमी दूर करता है। कैंसर से बचाने में भी इफेक्टिव हैं।

चिकन सूप: पेट के इन्फेक्शन से बचाने में चिकन सूप कारगर है। इसे पीने से गले के दर्द से राहत मिलती है। यह साइनस से बचाने और टमी फैट कम करने में फायदेमंद है। जोड़ों का दर्द दूर करने और एनर्जी लेवल बढ़ाने में भी मदद करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें