Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जब करना हो अपने होंठो को रंगीन तो बस इन आसान टिप्स को करें फॉलो

August 1, 2023

जब करना हो अपने होंठो को रंगीन तो बस इन आसान टिप्स को करें फॉलो

अगर आप पार्टी के लिए तैयार हो रही हैं और आपने सोचा की पूरा मेकअप हो गया है और होंठो पर केवल लिपिस्टक ही लगाई है, तो यह मेकअप कहीं न कहीं अधूरा सा रहेगा। मेकअप करने के दौरान होंठो के मेकअप पर ध्यान देना बहुत जरु री है क्योंकि यह हमारे मुंह का अहम हिस्सा है जो न चाहते हुए भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खीचता है। होंठों के मेकअप की बात करें तो इस सीजन में ऑरेंज, रेड, बरगंडी और डार्कपर्पल शेड्स काफी पसंद किए जाएंगे। फ्लैशी रेड,चेरी रेड व ब्लड रेड, प्लम और मैरून ट्रेंड में रहेंगे, लेकिन इन्हें चुनते समय सावधानी जरूर बरतें। रेड का जो शेड आप पर सूट करे, उसे ही चुनें।

मेकअप टिप्स्:
– लिपिस्टक के आइकॉनिक कलर्स मेंपौप आर्ट रेड, मटैलिक क्रि मसन, डार्क चॉकलेट रेड, मैट फूशिया खूब पसंद किए जाएंगे। अगर रात की पार्टी के लिए तैयार हो रहीं हैं तो सभी बोल्ड कलर्स का प्रयोग किया जा सकता है।

– दिन की पार्टी के लिए हल्केलिपिस्टक का प्रयोग करें जैसे, चॉकलेटी रेड और पीच शेड्स ठीक रहेंगे।

– लिप पेंसिल या लिप लाइनर के बजाय होंठों पर लिपिस्टक के दो कोट लगाएं। आइ मेकअप पर अधिक फोकस करना चाहती हैं तो लिपिस्टक का एक कोट लगाने के बाद उससे एक शेड हलके लिप ग्लॉस को होंठों के बीच में लगाकर हलका ब्लेंड करें।

– अगर आप औरेंज लिपिस्टक का प्रयोग करना चाहती हैं तो उसके साथ मस्कारा का तीन कोट लगाएं। आइमेकअप नैचरल या मिनिमल रखें।

– हमेशा ध्यान रहे कि वही रंग पसंद करें जो आपकी त्वचा और नेचर से मेल खाते हों। अगर आप गोरी हैं तो कोई भी रंग आप पर सूट करेगा पर अगर आपका रंग थोड़ा दबा हुआ है तो आपको रंग पसंद करने में थोड़ी सी सावधानी रखनी पड़ेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें