Site icon Dainik Savera Times

Valentine’s Day पर Cupid Pizza बनाकर करें अपने पार्टनर को विश

सामग्री
पिज्जा बेस- 1
मोजरेला चीज- 150 ग्राम
बारीक कटा टमाटर- 1
बारीक कटा प्याज- 1
अपनी मन-पसंद की अन्य सब्जियां
टोमेटो कैचअप- आवश्यकतानुसार

विधि
1. पिज्जा बेस को शेप कटर की मदद से दिल के आकार में काट लें।
2. पिज्जा के पूरे बेस पर टोमेटो कैचअप को अच्छी तरह से फैला दें।
3. बारीक कटा प्याज और टमाटर उसके ऊपर डालें।
4. आप पिज्जा में अपनी पसंद की अन्य सब्जियां जैसे शिमला मिर्च, स्वीट कॉर्न, बेबी कॉर्न आदि डाल सकती हैं।
5. सबसे ऊपर कद्दूकस किया मोजारेला चीज डालें।
6. 20 मिनट तक इस पिज्जा को ओवन में पकाएं।
7. आप चाहें तो इसे ऑरिगेनो से भी गार्निश कर सकती हैं।
8. मस्टर्ड सॉस के साथ गर्मागर्म पार्टनर को सर्व करें।

Exit mobile version