Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

आप भी शादी के लिए चुने ये लेटेस्ट डिज़ाइन का मांग टीका, देखे तस्वीरें

March 17, 2023

आप भी शादी के लिए चुने ये लेटेस्ट डिज़ाइन का मांग टीका, देखे तस्वीरें

हर एक लड़की चाहती है कि वो अपनी शादी पर सबसे सुंदर दिखे। शादी वाले दिन देखा जाए तो दुल्हन की खूबसूरती को चार चाँद लगाते हैं उसके गहने। दुल्हन की खूबसूरती उसके गहनों से और ज्यादा निखरकर सामने आती है। खासतौर पर एक खूबसूरत सा मांग टीका और माथा पट्टी दुल्हन के पूरे लुक को ही बदल सकती है। समय के साथ, मांग टीका किसी भी दुल्हन के पसंदीदा आभूषणों में से एक बन गया है। यह शादी के लिए अनिवार्य आभूषणों में से है। अगर आप भी शादी के लिए एक परफेक्ट डिज़ाइन वाले मांग टीके की तलाश में हैं, तो ये आर्टिकल आपकी बहुत मदद करेगा। हम आपको कुछ खूबसूरत मांग टीका डिज़ाइन के बारे में बता रहे हैं जिन्हे आप अपने स्पेशल दिन पर आपकी खूबसूरती में चार चाँद लगाएगा।

बोरला मांग टीका
ये मांग टिका इन दिनों बॉलीवुड में काफी प्रचलित है। जोधा अकबर में ऐश्वर्या राय हो या पद्मावत में दीपिका पादुकोण या फिर पृथ्वीराज में मानुषी छिल्लर इन सभी एक्ट्रेस ने ये बोरला टिकापहना जिसके कारण ये दुल्हन के बीच काफी ट्रेंडिंग हो गया है।मांग टीका का यह डिज़ाइन मुख्य रूप से हरियाणा और राजस्थान की एक कथन शैली को दिखाता है, जिसका उपयोग प्राचीन काल में रानियों द्वारा भी किया जाता था। इसमें मोतियों और कीमती पत्थरों से जड़ी एक खूबसूरत डिज़ाइन होती है, जो आपको एक रॉयल दुल्हन का परफेक्ट लुक दे सकती है।

Fashion trends mang tika designs for your day 201961 शादी के लिए चुने मांग  टीका की इन डिजाइंस को, देंगे आपको एक परफेक्ट लुक - lifeberrys.com हिंदी

मल्टी लेयर मांग टीका
ये मांग टीका भी दुल्हन की ट्रेंडिंग जूलरी में शामिल है। आज कल ज्यादातर लड़कियों अपने ख़ास दिन पर इस टीके को वियर करती है क्योंकि ये आपको एक एलिगेंट लुक देगा साथ ही जिनका माथा थोड़ा बड़ा है उनको भी कवरेज देता है।यदि आप अधिक एलीगेंट लुक पाना चाहती हैं, तो आप एक मल्टी लेयर का मंगा टीका चुन सकती हैं। ये मांग टीका पूरी तरह से आपके सिर और बालों को कवर कर सकता है। आप खूबसूरत दुल्हन का लुक पाने के लिए कुंदन वर्क या मोती वाला मांग टीका पहन सकती हैं।

साइड टीका
इस डिज़ाइन के मांग टीके में एक केंद्र में स्थित टीका होता है, जबकि कई परतें किनारे पर स्थित होती हैं, जो आपके हेयर स्टाइल के साथ आपको साइड से खूबसूरत लुक देता है।

maang-teeka-designs - ShaadiWish

ओवरसाइज्ड मांग टीका
ये मांग टीका आप शादी के अलावा अपने संगीत, मेहंदी या सगाई के मौके पर भी पहन सकती है। ये मांग टीका इन दिनों ट्रेंड में है साथ ही ये आपको बहुत ही आकर्षक लुक देता है।यदि आप एक प्रभावशाली दुल्हन का लुक चाहती हैं, तो एक गोल या अंडाकार आकार में ओवरसाइज़्ड मांगटीका लगा सकती हैं। यह मांग टीका स्टोन्स, क्रिस्टल और मोतियों से मिलकर बना होता है और दुल्हन को परफेक्ट लुक देता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें