Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

केवल काजल लगा कर भी आप की आंखें दिख सकती हैं खूबसूरत

August 1, 2023

केवल काजल लगा कर भी आप की आंखें दिख सकती हैं खूबसूरत

अगर आप जल्दी में हैं और आपके पास पूरा आई मेकअप करने का समय नहीं है तो आप अपनी आंखों को केवल काजल से ही सजा सकती हैं। काजल का प्रयोग आईलाइनर और आईशैडो के रु प में भी किया जा सकता है। आज हम आपको कुछ मेकअप टिप्स देगें जिसके द्वारा आप केवल काजल के प्रयोग से ही अपनी आंखों से जादू कर सकती हैं। काजल से आई मेकअप करने के टिप्स दिन और काम के हिसाब से आप अपनी आंखों को हाइलाइट कर सकती हैं। अगर आपको बस कैजुअल लुक चाहिए तो आप अपनी पलकों पर काजल लगा कर यह लुक पा सकती हैं।

अगर आपको फारमल लुक चाहिए तो आंखों के नीचे का काजल मल कर मोटा न करें। आंखों के नीचे का काजल जितना पतला होगा उसके मिलने और खराब होने के चासेंज उतने ही कम होगें। अगर आपको अपनी आंखें थोडी बड़ी दिखानी हैं तो आंखों के नीचे और ऊपर मोटा काजल लगाएं इससे आंखें बड़ी और सुदंर दिखेगीं। शाम को अगर पार्टी में जाना हो तो आपकी आंखें बोलनी चाहिए इसलिए जरु री है कि आंखों में लगाया जाने वाला काजल थोड़ा ज्यादा और उभरा हुआ हो। अपने काजल से आंखों की हाइलाइट करें वो भी सेमी डो आइ मेकअप से। अपनी काजल पेंसिल से अपनी पलको के ऊपर बरौनी के पास एक मोटी लकीर खीचें।

अगर आपको थोड़ा अच्छा लुक चाहिए तो बाहर की तरफ लाइन को और बढा दें इससे यह लुक प्राप्त करने में आसानी होगी। अब काजल का एक कोट अंदर की पलकों में लगाएं इससे आंखों का एक शेप आएगा और आंखें सुदंर दिखेगीं। शाम के लुक के लिए काजल को नीचे की पलको पर थोडा मोटाई में लगाएं और उसे अपने उंगलियों की मदद से थोड़ा बाहर की ओर फैला लें। अगर आपको आईशैडो का असर चाहिए तो अपनी उंगलियों पर थोडा सा काजल लगाएं और उसे अपनी आंखों पर लगा लें। अगर आप चाहती हैं कि आंखों के नीचे काजल फैले नहीं तो उस जगहं पर कंपैक्ट पाऊडर या फिर पाऊडर लगा लें। इससे काजल फैलेगा नहीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें