Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

नूंह जेल विभाग में कार्यरत राकेश कादियान ने रचा इतिहास, विश्व की 2 ऊंची चोटियों सहित माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

June 11, 2024

नूंह जेल विभाग में कार्यरत राकेश कादियान ने रचा इतिहास, विश्व की 2 ऊंची चोटियों सहित माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

हरियाणा में नूंह की जेल में तैनात राकेश कादियान भारत देश, हरियाणा प्रदेश व जेल विभाग हरियाणा के प्रथम अंतराष्ट्रीय पर्वतारोही बन गए है। राकेश कादियान ने विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट लोहत्से (8516 मीटर) माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) दोनो को एकसाथ फतेह किया और दोनो पर तिरंगा फहराया। राकेश कादियान ने देश और हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है।

माउंट एवरेस्ट पर फतेह करने की तैयारी के चलते राकेश कादियान ने भारत देश की ऊंची चोटी माउंट सतोपंथ 7100 मीटर, मौत नून 7135 मीटर, कांग यात्से–1 (6400 मीटर) को भी फतेह कर उन पर तिंरगा फहरा चुके हैं।

इसके अलावा राकेश कादियान 42 वर्ष की उम्र में अफ्रीका महाद्वीपों की सबसे ऊंची पर्वत चोटी किलिमंजारो पर केवल 15 घंटे और 53 मिनट में तिरंगा फहरा कर भारत देश के प्रथम पर्वतारोही होने का गौरव अपने नाम कर चुके है।

राकेश कादियान के नाम पर जेल विभाग हरियाणा के प्रथम अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही होने का गौरव भी है। वह एशिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहरा कर भारत देश के प्रथम पर्वतारोही बन गए है। इसके अलावा राकेश कादियान ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मास्टर एथेलेटिक्स में अब 40 स्वर्ण पदक तथा 37 रजक पदक जीत कर हरियाणा प्रदेश का नाम भी भारत वर्ष में रोशन कर चुके है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें