Site icon Dainik Savera Times

BMC Mayor Election: नामों का हुआ ऐलान… BJP की रितु तावड़े होंगी BMC की मेयर, शिंदे गुट के संजय घाड़ी डिप्टी मेयर

bj mayor

bj mayor

नेशनल डेस्क। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रितु तावड़े को मुंबई के महापौर (मेयर) पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इस बार मुंबई मेयर का पद खुली श्रेणी में महिलाओं के लिए आरक्षित है। इसका मतलब साफ है कि मुंबई को एक बार फिर महिला महापौर मिलने जा रही है। सबसे खास बात यह है कि मुंबई में पहली बार भाजपा का महापौर बनेगा। मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने रितु तावड़े के नाम की घोषणा की है।

डिप्टी मेयर पद पर शिवसेना (शिंदे गुट) का उम्मीदवार
महायुति गठबंधन के तहत डिप्टी मेयर (उप महापौर) पद शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) को दिया गया है। इस पद के लिए संजय शंकर घाड़ी का नाम तय किया गया है। उनके नाम की घोषणा शिवसेना नेता राहुल शेवाले ने की।

 

महायुति की जीत लगभग तय
संख्या बल (बहुमत) को देखते हुए यह माना जा रहा है कि महापौर और उप महापौर दोनों पदों पर महायुति गठबंधन की जीत लगभग पक्की है। रितु तावड़े घाटकोपर क्षेत्र से तीन बार पार्षद रह चुकी हैं। वे शिक्षा समिति की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इस वजह से उन्हें एक अनुभवी और मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है। वहीं, संजय घाड़ी मुंबई के वार्ड नंबर 5 (मागाथाने) से पार्षद हैं।

डेढ़ साल के लिए रहेंगे डिप्टी मेयर
शिवसेना ने साफ किया है कि संजय घाड़ी लगभग 15 महीने (डेढ़ साल) तक उप महापौर पद पर रहेंगे। शिवसेना सचिव संजय मोरे ने कहा है कि डिप्टी मेयर का कार्यकाल आपस में बांटा जाएगा, ताकि पार्टी के अन्य पार्षदों को भी मौका मिल सके। संजय घाड़ी पहले शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) में थे, लेकिन बाद में वे एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए थे।

11 फरवरी को होगा मेयर चुनाव

-मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 7 फरवरी है

-11 फरवरी को चुनाव होगा

-इस दिन सभी पार्षद मौजूद रहेंगे और मतदान करेंगे

-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस भी अपने उम्मीदवार मैदान में उतार सकती हैं, लेकिन उनके पास संख्या कम होने की वजह से जीत मुश्किल मानी जा रही है।

बीएमसी में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी

हाल ही में हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों में कुल 227 सीटें थीं।

सीटों का हाल

पार्टी जीती सीटें
भाजपा 89
शिवसेना (शिंदे गुट) 29
शिवसेना (यूबीटी) 65
एमएनएस 6
एनसीपी (शरद पवार गुट) 1

महायुति गठबंधन (भाजपा + शिंदे शिवसेना) के पास कुल 118 पार्षद हैं, जो बहुमत के आंकड़े 114 से ज्यादा है। इसलिए मेयर पद उनके पास जाने की पूरी संभावना है।

बड़ा राजनीतिक बदलाव
शिवसेना (यूबीटी) ने 1997 से लेकर 25 साल तक मुंबई नगर निगम पर शासन किया था। लेकिन इस बार स्थिति बदल चुकी है और भाजपा पहली बार मुंबई का मेयर बनाने जा रही है।

 

Exit mobile version