Site icon Dainik Savera Times

नई दिल्ली-चेन्नई एक्सप्रेस के एक डिब्बे में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

train

train

नागपुर। महाराष्ट्र के वर्धा जिले में मंगलवार सुबह नई दिल्ली-चेन्नई ग्रांट ट्रंक एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग लग गई। रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सेंट्रल रेलवे के प्रवक्ता संजय मुले ने मीडिया को बताया कि ट्रेन 12616 नई दिल्ली-चेन्नई (तंबरम) ग्रांट ट्रंक एक्सप्रेस सुबह नागपुर से रवाना हुई।

वर्धा के सिंधी रेलवे स्टेशन की ओर जाते समय सुबह 11:09 बजे ट्रेन के आखिरी गार्ड कोच में धुआं देखा गया। उन्होंने बताया कि ट्रेन को सिंधी-तुलजापुर खंड पर रोक दिया गया, प्रभावित डिब्बे को तुरंत अलग कर दिया गया और दमकल कर्मियों को बुलाया गया।

अधिकारी ने बताया कि ट्रेन और उस डिब्बे में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। विस्तृत जांच के बाद आग लगने का कारण पता चलेगा। अधिकारी ने बताया कि प्रभावित डिब्बे के बिना ट्रेन कुछ समय बाद रवाना होगी।

 

Exit mobile version