Site icon Dainik Savera Times

मुंबई में हाई टाइड का अलर्टः समंदर में उठेंगी 15 फीट ऊंची लहरें, समुद्री किनारों पर लोगों के जाने पर रोक

नई दिल्ली। देश में इस समय मानसून का मौसम चल रहा है और लगभग हर राज्य में बारिश हो रही है। कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदियां और समंदर उफान पर हैं, जिससे कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए हाई टाइड का अलर्ट जारी किया है। लहरों की ऊंचाई 4.37 मीटर यानी लगभग 15 फीट लोगों को समुद्र के किनारे जाने से मना किया गया है। सभी लाइफगार्ड्स को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। मुंबई और कोंकण क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के पश्चिमी इलाकों में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

तेज हवाएं और भारी बारिश की संभावना

मुंबई के आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश हो सकती है। हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। यह बारिश लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर सकती है, खासकर तटीय क्षेत्रों में।

दिल्ली-एनसीआर में छाए बादल, रुक-रुक कर बारिश जारी

दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में बुधवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। रुक-रुक कर बारिश हो रही है। हालांकि बारिश से थोड़ी राहत तो मिली है, लेकिन उमस भरी गर्मी अब भी परेशान कर रही है। बुधवार की शाम को दिल्ली में तेज बारिश देखी गई थी।

तेलंगाना में भी भारी बारिश का अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह

तेलंगाना के साइबराबाद क्षेत्र में पुलिस ने आईटी कंपनियों और अन्य संस्थानों को सलाह दी है कि कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दें, क्योंकि भारी बारिश के कारण ट्रैफिक जाम और सुरक्षा संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। पुलिस ने सोशल मीडिया पर बताया कि साइबराबाद के कई हिस्सों में तेज हवाओं (30–40 किमी प्रति घंटा) के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

 

Exit mobile version