Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस इलाके में चलती BMW कार बनी आग की गोला, कुछ ही मिनटों में हो गई खाक, वीडियो वायरल

December 9, 2024

इस इलाके में चलती BMW कार बनी आग की गोला, कुछ ही मिनटों में हो गई खाक, वीडियो वायरल

BMW Car Fire: मुंबई के जोगेश्वरी ब्रिज पर सोमवार दोपहर एक चलती BMW CAR में अचानक आग लग गई। जिससे कुछ ही मिनटों में कार जलकर खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आग कार के इंजन से शुरू हुई, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

 

इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जोगेश्वरी ब्रिज पर जलती हुई BMW कार नजर आ रही है। आग की वजह से कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना दोपहर करीब 1:15 बजे मिली और आग पर काबू दोपहर 2 बजे तक पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें