Mumbai fire News : मुंबई के गोरेगांव इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां शनिवार तड़के एक रिहायशी मकान में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। हादसा सुबह करीब तीन बजे हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, गोरेगांव स्थित भगत सिंह नगर के राजाराम लेन में मौजूद एक मंजिला मकान में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें मकान के भूतल और पहली मंजिल तक फैल गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की और दमकल विभाग को सूचना दी।
ये भी पढ़ें : ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी, 217 लोगों की मौत का दावा
मुंबई फायर ब्रिगेड को सुबह 3 बजकर 6 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की टीम जब मौके पर पहुंची, तब तक आसपास के लोगों ने बाल्टियों में पानी डालकर आग को काफी हद तक काबू में कर लिया था। इसके बाद दमकल कर्मियों ने एहतियातन बिजली की सप्लाई काटी और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लिया।
आग की चपेट में आने से घर के अंदर मौजूद तीन लोग बुरी तरह झुलस गए थे। उन्हें तुरंत ट्रॉमा केयर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान हर्षदा पावस्कर (19), कुशल पावस्कर (12) और संजोग पावस्कर (48) के रूप में हुई है। तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे।
LIVE : हिमाचल में खाई में जा गिरी बस…14 की मौत और 52 घायल
अधिकारियों के मुताबिक आग मुख्य रूप से बिजली की वायरिंग और घर में रखे घरेलू सामान तक सीमित थी। फिलहाल आग लगने की असली वजह का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है। इस हादसे से इलाके में शोक की लहर है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...