Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुंबई में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, कई पुलिस कर्मी घायल

June 6, 2024

मुंबई में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, कई पुलिस कर्मी घायल

मुंबई। मुंबई के पवई इलाके में एक झुग्गी बस्ती क्षेत्र में बृहस्पतिवार को अतिक्रमण के खिलाफ बृहन्मुंबई नगर निगम के अभियान के दौरान स्थानीय निवासियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि घटना दोपहर में करीब एक बजे हुई और इसके बाद बीएमसी ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को रोक दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ पवई के जय भवानी नगर में जब अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी था तब स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों और बीएमसी पर पथराव किया।’’

अधिकारी ने बताया कि नगर निगम कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करने वाले पुलिसकर्मी पथराव में घायल हो गए। पथराव की घटना का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर आया है जिसमें पुरुषों और महिलाओं का एक समूह पुलिसकर्मियों और बीएमसी कर्मचारियों पर पत्थर फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है। इसमें पुलिसकर्मी पत्थरों से बचने के लिए भागने की कोशिश करते भी नजर आ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें