Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

उद्धव सरकार ने जानबूझकर सुशांत केस में लापरवाही बरती और जांच में रुकावट डाली, BJP नेता का बड़ा आरोप

March 23, 2025

उद्धव सरकार ने जानबूझकर सुशांत केस में लापरवाही बरती और जांच में रुकावट डाली, BJP नेता का बड़ा आरोप
महाराष्ट्र डेस्क : भाजपा नेता राम कदम ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उद्धव ठाकरे सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश CBI से इस मामले की जांच कराने की मांग कर रहा था, तब उद्धव ठाकरे सरकार जानबूझकर लापरवाह रही और जांच में कोई सहयोग नहीं किया। आइए जानते है कि उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान और क्या कहा..

बिहार पुलिस को रोकने का आरोप

बता दें कि राम कदम ने आरोप लगाया कि जब बिहार पुलिस जांच के लिए मुंबई पहुंची, तो उन्हें भी रोक दिया गया। उन्होंने यह सवाल उठाया कि ऐसा क्यों किया गया और क्या कारण था कि उद्धव ठाकरे सरकार के लोग जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे।

फर्नीचर हटाने और रंगाई-पुताई करने का आरोप

इसके साथ ही भाजपा नेता ने यह भी कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के घर से फर्नीचर हटा दिया गया था और उसकी रंगाई-पुताई की गई, ताकि किसी भी प्रकार के सबूत को मिटाया जा सके। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि यह सब क्या मतलब रखता है और क्यों इन कदमों को उठाया गया।

दिशा सालियान के पिता का दर्द

राम कदम ने दिशा सालियान के पिता का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें यह महसूस हो रहा है कि उनकी बेटी को न्याय नहीं मिला है। इसका आरोप उन्होंने उद्धव ठाकरे सरकार और उसके करीबी लोगों पर लगाया।

CBI जांच की आवश्यकता

राम कदम ने कहा कि अगर उद्धव ठाकरे सरकार ने सही समय पर सुशांत सिंह राजपूत मामले को सीबीआई को सौंप दिया होता, तो शायद सुशांत के परिवार को न्याय मिल चुका होता। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आज तक सुशांत के परिवार को न्याय नहीं मिला है, तो इसके लिए उद्धव ठाकरे सरकार जिम्मेदार है। राम कदम के बयान से यह स्पष्ट है कि भाजपा नेता ने सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान के मामलों में न्याय की मांग की है और उन्होंने उद्धव ठाकरे सरकार पर जांच में रुकावट डालने और सबूतों को मिटाने का आरोप लगाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें