Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

फतेहाबाद में 4 वर्षों से साले की पत्नी और जीजा में था अवैध संबंध, प्रेम प्रसंग के चलते घर से फरार लौटे तो साले ने उतारा मौत के घाट

June 20, 2024

फतेहाबाद में 4 वर्षों से साले की पत्नी और जीजा में था अवैध संबंध, प्रेम प्रसंग के चलते घर से फरार लौटे तो साले ने उतारा मौत के घाट

हरियाणा के फतेहाबाद में गांव के सरपंच ने पुलिस को गांव के 2 लोगों के शव पड़े होने की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ करने लगी। सरपंच ने बताया कि यह एक ही परिवार के सदस्य है। ओर कुछ दिन पहले घर से भाग गए थे।

फतेहाबाद के जाखल क्षेत्र में युवक ने अपनी पत्नी और जीजा को मौत के घाट उतार दिया। दोनो में कई सालों से अवैध संबंध था। जिससे गुस्साए युवक ने दोनो पर तेजधार हथियार से हमला कर दोनो को मौत की नींद सुला दिया। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।

कुछ दिन पहले दोनों घर से भाग भी गए थे। जिसके बाद बुधवार रात को दोनों घर बापस आए तो जसविंद्र सिंह ने दोनो पर हमला बोल दिया। मृतकों की पहचान गांव बबनपुर निवासी 32 वर्षीय जगसीर सिंह मजदूर के रूप में हुई है। और गांव चांदपुरा की लड़की से जसविंद्र सिंह का विवाह हुआ था।

गांव चांदपुरा निवासी जसविंद्र जगसीर का साला था। और जसविंद्र की पत्नी 35 वर्षीय मूर्ति के साथ जगसीर का 3 से 4 वर्षों से अवैध संबंध चल रहा था। गांव के लोगों द्वारा दोनो को कई बार समझाया भी गया था। लेकिन वह नहीं माने घर से 4–5 दिन पहले फरार हो गए थे। जब वह वापस आए तो साले ने अपनी पत्नी और जीजा की हत्या कर दी।

दोनों के शव घर से कुछ दी दूरी पर पड़े मिले। गांव में दिन दहाड़े शव को पड़ा देख लोगों के बीच सनसनी फैल गई। थाने में सूचना दी गई कि गांव में एक साथ किसी ने दो लोगों की हत्याएं कर दी है। जिसके बाद घटनास्थल पर SP आस्था मोदी और जाखल थाना प्रभारी ने टीम सहित मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में पंचनामा भरवा कर रखवाया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी मौके से फरार है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें