Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम में दोस्त बना दुश्मन, तैश में आकर छत से नीचे फेंका, अस्पताल में गई जान, प्रॉपर्टी कारोबारी था मृतक

April 9, 2024

गुरुग्राम में दोस्त बना दुश्मन, तैश में आकर छत से नीचे फेंका, अस्पताल में गई जान, प्रॉपर्टी कारोबारी था मृतक

गुरुग्राम (हरियाणा): हरियाणा के गुरुग्राम में आधी रात को एक दोस्त ने तैश में आकर अपने साथी को इमारत की पहली मंजिल से धक्का दे दिया। जिसके चलते पीड़ित की मौत हो गई। आरोपी अपने दोस्त को धक्का देने के बाद मौके से फरार हो गया।

मृतक की पहचान महेश के रूप के हुई है। जो प्रॉपर्टी कारोबारी था। महेश के भाई दिनेश ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना देते वक्त दिनेश ने पुलिस को बताया की उसका भाई अपने मित्र शिवम खत्री के साथ रात के समय घर आया था।

घर पर उस समय उनकी भतीजी थी। भतीजी ने ही दिनेश को सूचित किया था। शिवम और महेश दोनों घर की पहली मंजिल पर कुछ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दोनों की आवाज तेज हो गई और दोनों आपस में ऊंची आवाज में बहस कर रहे थे। इसी दौरान गुस्से में आकर शिवम ने महेश को धक्का मार दिया।

परिजनों आवाज सुन कर आए तो देखा कि महेश घायल अवस्था में पड़ा है। जिसे फोरन उठा कर सर्वोदय अस्पताल ले गए। डॉक्टर्स ने महेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन महेश को लेकर सफदरजंग अस्पताल पहुंचे। यहां महेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लेकिन रास्ते में महेश ने बताया कि उसे शिवम ने धक्का दिया है।

दिनेश की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिवम खत्री के खिलाफ महेश की हत्या का तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी घटना के बाद से फरार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें