Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत के गांव खोतापुर में मामा ने भांजे को कुल्हाड़ी से काटा, नींद में सोए हुए को मार डाला, आरोपी फरार

April 30, 2024

पानीपत के गांव खोतापुर में मामा ने  भांजे को कुल्हाड़ी से काटा, नींद में सोए हुए को मार डाला, आरोपी फरार

हरियाणा के पानीपत में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गांव खोतापुर में मामा ने अपने ही भांजे को मौत के घाट उतार दिया। नीद में सोया था भांजा तभी मुंह और सिर पर कुल्हाड़ी से वार करके भांजे को मामा ने काट डाला। सुबह भांजे का शव खून से सना हुआ मिला। वहीं पास में कुल्हाड़ी भी पड़ी हुई थी जिससे उसे काटा था।

मृतक की पहचान 33 वर्षीय प्रकाश कुमार निवासी मोहल्ला खजरी (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। प्रकाश कुमार गांव खोतापुर में संधू फिश फार्म पर काम करता था। प्रकाश कुमार रहता भी संधू फिश फार्म पर ही था।

स्थानीय लोगों ने मृतक का शव पड़ा हुआ देखा तो पुलिस को सूचित किया जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम के साथ–साथ FSL टीम भी पहुंची। घटनास्थल से FSL टीम ने हत्या से जुड़े सबूत कुल्हाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस टीम ने मौके से जांच में पाया कि युवक की हत्या उसके मामा ने की है। पुलिस को इसके सबूत भी मिले है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक का मामा हत्या के बाद से फरार है। युवक के मामा मध्य प्रदेश के लोहारी हट गांव निवासी प्रीतम पुरुषोत्तम की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें