Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत में 2 दोस्तों ने मिलकर अपने साथी की हत्या कर दफनाया शव, हत्यारे की मां खुद बेटे को पकड़ कर लाई थाने

April 24, 2024

सोनीपत में 2 दोस्तों ने मिलकर अपने साथी की हत्या कर दफनाया शव, हत्यारे की मां खुद बेटे को पकड़ कर लाई थाने

हरियाणा के सोनीपत में दोस्तों ने ही अपने साथी की हत्या कर शव को दफना दिया। हत्या के पीछे का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। मृतक के भाई संजू ने दोनों युवकों पर आरोप लगाते हुए बताया की मेरा भाई सचिन अपने दोस्त कमल और शुभम के साथ 22 अप्रैल को घूमने गया था। तब से अभी तक घर वापस नहीं लौटा।

संजू ने भाई के लापता होने की शिकायत खरखोदा पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी। लेकिन जैसे ही शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल करनी आरंभ की इसी दौरान मृतक सचिन के एक दोस्त की मां अपने बेटे को लेकर थाने पहुंच गई।

उसने पुलिस को बेटे के कारनामे बताते हुए कहा कि मेरे बेटे ने अपने दोस्त की हत्या की है।महिला की पहचान गुरुकुलवाली खरखोंदा शहर निवासी अंगूरी के रूप में हुई है। जिसने अपने बेटे कमल को पुलिस के हवाले करते हुआ सारी सच्चाई पुलिस को बता दी।

पहले संजू और फिर बाद में कमल की मां के ने भी जब वही स्टेटमेंट पुलिस के पास दर् करवाई तो पुलिस हरकत में आई। दोनों महिलाओं ने बताया कि कमल और शुभम ने पहले सचिन की हत्या की ओर फिर गड्ढा खोद कर उसमें लाश को दफना दिया। पुलिस ने बताई गई जगह से शव को बाहर निकाल कर बरामद कर लिया है।

पुलिस  आरोपियों के खिलाफ हत्या के अंतर्गत धारा 302, 201 और 34 के तहत केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें