Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

पत्नी की हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी

January 31, 2024

पत्नी की हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी

गाजियाबाद (उप्र): उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक राहगीर ने मधुबन बापूधाम थाना अंतर्गत कमला नेहरू नगर कॉलोनी में ‘एम्स-नेशनल ड्रग डिपेंडेंस ट्रीटमेंट सेंटर’ के पास दो शवों के पड़े होने की सूचना दी।

पुलिस उपायुक्त (नगर) ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि इन शवों की शिनाख्त विनोद चौधरी और उनकी पत्नी दीपिका के तौर पर हुई। यह दंपति महेंद्र एनक्लेव में रहती थी। पुलिस ने शव के पास से एक देसी पिस्तौल और दो मोबाइल फोन बरामद किए। अधिकारी के मुताबिक, मृतक के परिजनों ने बताया कि विनोद पिछले कई दिनों से अवसाद ग्रस्त था और अक्सर शाम को उग्र हो जाया करता था। विनोद के बच्चों का कहना है कि उनके पिता अक्सर कहा करते थे कि अगर वह मरेंगे तो अपनी पत्नी को भी मार डालेगा।

सिंह ने बताया कि विनोद ने कुछ महीने पहले एक देसी पिस्तौल खरीदा थी और उसे अपनी कार में रखता था। पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों के मुताबिक, गोली काफी नजदीक से मारी गई थी हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें