Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रेमिका से एक माह पहले कोर्ट में किया था विवाह, नाराज परिजनों ने पिता-पुत्र को मौत के घाट उतारा

June 13, 2024

प्रेमिका से एक माह पहले कोर्ट में किया था विवाह, नाराज परिजनों ने पिता-पुत्र को मौत के घाट उतारा

अलवर। राजस्थान में अलवर शहर के समीप सदर थाना पहाड़ी बास गांव में प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने लड़के के पिता और भाई की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर मृतक की पत्नी जसवंत ने सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया जिसमें उन्होंने बताया उनके छोटे बेटे शुभम ने पड़ोस में रहने वाली स्नेहा नाम की युवती से एक माह पहले अदालत में विवाह किया। इस शादी से स्नेहा के परिजन नाराज थे जो लगातार स्नेहा और बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

मामले में रंजिश रखते हुए बीती रात करीब 12:30 बजे शुभम के पिता सूरज एवं शुभम का बड़ा भाई रॉबिन बाइक से घर आ रहे थे। इसी दौरान स्नेहा के परिवारजन सतबीर, बुआ शशि ,फूफा प्रेम, चाचा चाची सहित कई अन्य लोगों ने दोनों पर लाठी फरसे से हमला कर दिया। जिसमें पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना को लेकर पुलिस में आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।


मृतक सूरज पंजाबी जाट (50) एवं उसका पुत्र राबिन (27) निवासी पहाड़ी वास करौली हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस द्वारा मामले में तफ्तीश कर घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें