Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिरसा के पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काट कर की हत्या, अवैध संबंध के कारण दंपत्ति में हुआ था झगड़ा, प्रेमी के खिलाफ नहीं दिया बयान

July 22, 2024

सिरसा के पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काट कर की हत्या, अवैध संबंध के कारण दंपत्ति में हुआ था झगड़ा, प्रेमी के खिलाफ नहीं दिया बयान

हरियाणा के सिरसा में अवैध संबंध के चलते पति ने पत्नी का गला काट कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद से ही पति मौके से फरार है। सिरसा के कुरंगावाली गांव में पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने को कहा, जिससे महिला मुकर गई। गुस्साए पति ने कुल्हाड़ी से महिला का गला काट कर उसे मार डाला।

मृतका की पहचान कुरंगावली गांव (ससुराल गांव) निवासी हरप्रीत कौर के रूप में हुई है। पति हरदीप कौर से महिला की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व की गई थी। इस शादी से महिला के तीन बच्चे भी है। लेकिन इन सबके बाद भी महिला का गांव के ही किसी डॉक्टर से अवैध संबंध था।

लेकिन कुछ कारण से महिला और डॉक्टर के बीच अनबन हो गई थी। जिसके बाद महिला ने रोड़ी थाने में डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। लेकिन जब पुलिस ने महिला को बयान दर्ज करवाने के लिए थाने बुलाया तो महिला मुकर गई।

इस बात पर पति–पत्नी में काफी बहस भी हुई। बहस इतनी बड़ी की दोनो में झगड़ा हो गया और पति ने गुस्से में आकर महिला।के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गाय। हमले के बाद पति मौके से भाग गया।

महिला की आवाज सुन कर परिजन इक्कट्ठे हो गए और खून से लथपथ हालत में महिला को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं हरप्रीत कौर के भाई ने आरोपी पति पर महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

रोड़ी थाना पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ महिला के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे अस्पताल में भिजवाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें