Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

आम चुनाव में कांग्रेस 50, तृणमूल कांग्रेस 15 सीट भी नहीं जीत सकती : PM Modi

May 3, 2024

आम चुनाव में कांग्रेस 50, तृणमूल कांग्रेस 15 सीट भी नहीं जीत सकती : PM Modi

कृष्णानगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में कहा कि आम चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) न केवल 370 सीटें हासिल करेगा, बल्कि 400 का आंकड़ा पार कर सकता है, लेकिन कांग्रेस का 50 सीट पर जीत हासिल करना मुश्किल है और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 15 सीट भी नहीं जीत सकती। मोदी आज पश्चिम बंगाल और झारखंड के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री दुर्गापुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद कृष्णानगर पहुंचे। उन्होंने यहां कांग्रेस के साथ-साथ टीएमसी पर निशाना साधा है।

मोदी ने कहा कि पूरे देश में एक बार फिर से भाजपा की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य के लिए अहम चुनाव है और हिंदुस्तान को आगे बढ़ाने का चुनाव है। देश को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने का चुनाव है। मोदी ने भाजपा उम्मीदवारों अमृता रॉय, (कृष्णनगर), जगन्नाथ सरकार (राणाघाट) और निर्मल साहा (बहरामपुर) लोकसभा सीटों के लिए के लिए एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह दावा किया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस और टीएमसी सहित इंडिया समूह से जुड़े सहयोगी निर्णय लेने के लिए आपस में लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चार जून के बाद मुख्य विपक्ष कौन होगा, यह मैं नहीं बता सकता क्योंकि पूरे भारत में मतदाताओं ने ‘विकसित भारत’ के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले राजग गठबंधन को तीसरे कार्यकाल के लिए वापस करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, “इस बार लोगों ने तय कर लिया है कि भाजपा के नेतृत्व वाला राजग न केवल 370 सीटें जीतने के लिए तैयार है, बल्कि 400 के पार जाने की उम्मीद कर रहा है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें