Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राहुल गांधी के खिलाफ मामले में सुनवाई टली, अगली सुनवाई 26 को

June 19, 2024

राहुल गांधी के खिलाफ मामले में सुनवाई टली, अगली सुनवाई 26 को

सुल्तानपु: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एमपी/एमएलए अदालत में मंगलवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन न्यायाधीश के अवकाश पर रहने और ज्येष्ठ माह का अंतिम मंगलवार होने पर अधिवक्ताओं के कार्य से विरत रहने के कारण इस मामले में सुनवाई टल गई। अब अगली सुनवाई 26 जून को होगी। मानहानि के इस मामले में राहुल गांधी पिछले 20 फरवरी को अदालत में हाजिर हुए थे और उन्हें अदालत ने जमानत दे दी थी। राहुल ने अमित शाह के खिलाफ 2018 के चुनाव में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसे लेकर भाजपा नेता विजय मिश्र ने राहुल के खिलाफ एमपी/एमएलए अदालत में परिवाद दाखिल किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें