Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंडिया गठबंधन में सात राज्यों में सीट बंटवारे पर सहमति : K. C. Venugopal

February 24, 2024

इंडिया गठबंधन में सात राज्यों में सीट बंटवारे पर सहमति : K. C. Venugopal

नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि इंडिया गठबंधन के बीच सात राज्यों में सीटों के बंटवारे पर सहमति हो गयी है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में इस मुद्दे पर अभी खामोशी है। वेणुगोपाल ने आज ट्वीट कर कहा , “पिछले सप्ताह के दौरान इंडिया गठबंधन ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली गोवा, गुजरात, हरियाणा और चंडीगढ़ में महत्वपूर्ण सीटों के बंटवारे पर मुहर लगा दी है और उम्मीद है कि गठबंधन अन्य सीटों के लिए भी जल्द ही सकारात्मक निष्कर्ष पर पहुंचेगा।”

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे का काम चल रहा है लेकिन राजग में इस मुद्दे पर खामोशी है क्योंकि वह अवसरवादी गठबंधन है। उन्होंने सवाल किया “राजग में क्या हो रहा है। क्या सभी गलत सोच वाले, भ्रष्ट और अवसरवादी ‘एम एंड ए’ सौदे भाजपा की रातों की नींद हराम कर रहे हैं। बिहार में अभी तक सीटों का बंटवारा क्यों नहीं हुआ। महाराष्ट्र में लोकतंत्र पर हथौड़ा उठाया है। जो पार्टी 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा करती है क्या उसे उन दलों ने बंधक बना लिया है जिन्हें वह हड़पना चाहती थी।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें