Site icon Dainik Savera Times

कर्नाटक: राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हादसे में 4 लोगों की मौत

हुबली : कर्नाटक के हुबली में शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी दो कारों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हादसा बेंगलुरु-पुणे राजमार्ग पर बेलिगट्टी चौराहे पर हुआ। मृतकों में से तीन हासन जिले से और एक व्यक्ति बेंगलुरु का निवासी था।

उन्होंने बताया कि बुरी तरह क्षतिग्रस्त कारों से घायल लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने कहा कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version