Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुरुक्षेत्र में गाड़ी का टायर फटने से हुआ हादसा, राज्य मंत्री के काफिले की एक गाड़ी पलटी, पुलिस कमांडो की टूटी बाजू, अस्पताल में भर्ती

July 14, 2024

कुरुक्षेत्र में गाड़ी का टायर फटने से हुआ हादसा, राज्य मंत्री के काफिले की एक गाड़ी पलटी, पुलिस कमांडो की टूटी बाजू, अस्पताल में भर्ती

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कार पलटने से हादसा हो गया। इस हादसे में राज्य मंत्री सुभाष सुधा की सुरक्षा में तैनात पुलिस कमांडो घायल हो गाय। हादसा एस्कॉर्ट गाड़ी का टायर फटने के कारण हुआ है। गाड़ी में कुल 4 कमांडो सवार थे। जिनमे से एक को गंभीर चोटें आई है। लेकिन अन्य 3 को मामूली चोटें आई है।

राज्य मंत्री सुभाष सुधा नारनौल के स्थित कार्यकर्ता सम्मेलन में जाने के लिए काफिले के साथ चंडीगढ़ से निकले थे। तभी रास्ते में एस्कॉर्ट गाड़ी का टायर फटने से हादसा हो गया। हादसे के कारण मंत्री जी ने कार्यक्रम रद्द कर दिया है।

काफिले में शामिल एस्कॉर्ट गाड़ी का अगला टायर फटने के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। उसके अलावा गाड़ी का एक्सल भी टूट गया। एस्कॉर्ट गाड़ी में 4 पुलिस कमांडो एसआई वेदपाल,हेड कांस्टेबल श्रवण, संजीव कुमार और युवराज भी मौजूद थे।

हादसा एनएच 152 डी पर हुआ था। जिसमे संजीव कुमार की बाजू टूट गई। जिसके बाद उन्हें तुरंत एंबुलेस बुला कर पिहोवा के अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कुरुक्षेत्र के लिए रेफर कर दिया। जिस बाद संजीव कुमार को कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया।

राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने बताया की उन्हें काफिले में शामिल होना था। लेकिन हादसे के चलते कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। हादसे में घायल संजीव कुमार से मुलाकात कर राज्य मंत्री ने हालचाल पूछा। एस्कॉर्ट गाड़ी में सवार अन्य पुलिस कमांडो से भी बातचीत की।फिलहाल संजीव कुमार कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें