Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जयपुर में 58वां DGP/IG कॉन्फ्रेंस: PM Modi, अमित शाह और अजीत डोभाल होंगे शामिल

January 4, 2024

जयपुर में 58वां DGP/IG कॉन्फ्रेंस: PM Modi, अमित शाह और अजीत डोभाल होंगे शामिल

चंडीगढ़ (नीरू) : जयपुर में 58वां पुलिस महानिदेशक-महानिरीक्षक सम्मेलन 5 जनवरी से 7 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। यह कॉन्फ्रेंस राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होगी। कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे। इनके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी शामिल होंगे।

डीजीपी कॉन्फ्रेंस में सभी राज्यों के DGP समेत केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस अधिकारी भी शामिल होंगे, जिसमें आईजी रेंक भी शामिल होंगे। जयपुर में पांच जनवरी से शुरू होने वाले पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के तीन दिवसीय सम्मेलन में जम्मू कश्मीर में आतंकी खतरे साइबर धोखाधड़ी और खालिस्तानी समर्थक समूहों की गतिविधियां समेत अन्य प्रमुख मुद्दों पर विचार विमर्श होने की संभावना है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक औपचारिक सत्र को संबोधित करने से पहले देश के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूरे सम्मेलन में मौजूद रहेंगे। इसका आयोजन कई सत्र में होगा। सूत्रों की माने तो केंद्रीय गृह मंत्रालय हाल में बनाए गए तीन आपराधिक कानूनों का कार्यान्वयन माओवादी समस्या अंतर राज्य पुलिस समन्वय और आम चुनावों के दौरान आने वाले मुद्दे समेत कुछ अन्य प्रमुख विषय हैं, जिन पर बैठक के दौरान चर्चा होने की उम्मीद है।

डीजीपी और आईजीपी रैंक के लगभग 250 अधिकारी सम्मेलन में प्रत्यक्ष रूप से भाग लेंगे, जबकि 200 से अधिक अधिकारियों के वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हिस्सा लेने की संभावना है। अधिकारी ने कहा कि कई अधिकारियों को आतंकवाद विरोधी, ऑनलाइन धोखाधड़ी जम्मू कश्मीर में सीमा पार आतंकवाद खालिस्तान समर्थक समूहों की गतिविधियों और वामपंथी उग्रवाद जैसे विशिष्ट विषयों पर प्रस्तुतियां देने का काम सौंपा गया है। इन सभी उभरती आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों का सामना कैसे किया जाए इस पर विस्तृत विचार-विमर्श होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें