Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पश्चिम बंगाल: जलपाईगुड़ी में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर 2 लोगों की हुई मौत 

August 20, 2023

पश्चिम बंगाल: जलपाईगुड़ी में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर 2 लोगों की हुई मौत 
जलपाईगुड़ी: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में रविवार को एक निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना मालबाजार पुलिस थाना क्षेत्र के तेशिमला इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अमीनुल इस्लाम (24) और साहिद अहमद (20) के रूप में हुई है और दोनों निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे।
उसने बताया कि दोनों मजदूर सेप्टिक टैंक की कंक्रीट की छत बनाने के लिये लगाई गई शटरिंग को हटाने के लिये इसमें घुसे थे। पुलिस ने बताया कि ऐसी आशंका है कि उनकी मौत दम घुटने की वजह से हुई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसने बताया कि घटना की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें