Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 27 नये मामले

October 15, 2023

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 27 नये मामले

नई दिल्लीः भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 27 नये मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 340 रही। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या 5,32,037 है। वहीं संक्रमण के मामले 4,49,99,588 पर पहुंच गए हैं। मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,67,211 हो गई है। देश में संक्रमण से ठीक होने की दर 98.81 प्रतिशत, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक कोविड-19 टीकों की 220,67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें