Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

भिवानी में युवक की दिन–दहाड़े हत्या, रास्ते में रोक आरोपियों ने चाकू घोंप किया युवक पर हमला, भाई के सामने ही युवक का कत्ल

August 8, 2024

भिवानी में युवक की दिन–दहाड़े हत्या, रास्ते में रोक आरोपियों ने चाकू घोंप किया युवक पर हमला, भाई के सामने ही युवक का कत्ल

हरियाणा के भिवानी में युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। युवक अपने भाई के साथ कार में सवार हो जा रहा था। इसी बीच वारदात को अंजाम देकर उसे मौत के घाट उतार दिया।मृतक के भाई ने रंजिश के चलते मृतक के दोस्तों पर ही हत्या के आरोप लगाए है।

मृतक की पहचान भिवानी के अजीतपुर निवासी नवीन के रूप में हुई है। मृतक का भाई संदीप फौज में कार्यरत है। वहीं मृतक गुरुग्राम की प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था। संदीप ने पुलिस को बताया की उसके भाई को दिल्ली से भिवानी आना था। वह कार में सवार हो आ रहा था। तभी आरोपियों ने घटना की अंजाम दिया। वारदात को अंजाम दे आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटनास्थल का मुयाना करने पहुंची पुलिस ने आसपास पूछताछ की। मौके का जायजा लिया। आसपास लगे सीसीटीवी में से एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमे आरोपी नवीन और चाकू से हमला करते दिख रहे है। युवक खुद को बचाने का प्रयास करता है।लेकिन एक आरोपी उस पर चाकू से वार करता है। जिसके बाद नवीन कुछ कदम चलता है, फिर नीचे गिर जाता है। आसपास लोग भी मौजूद है और वाहन भी आ–जा रहे है। लेकिन कोई भी युवक को बचाने के लिए सामने नहीं आ रहा।

 

नवीन और उसके बुआ का लड़का आकाश जैसे ही भिवानी पहुंचे वैसे ही नवीन के फोन पर किसी का कॉल आया। जिसने उन्हें भिवानी कदम अस्पताल के पास रुकने को कहा। नवीन जैसे ही वहां रुका और गाड़ी से उतरा वैसे ही वहां पहले से मौजूद युवकों ने आकर उसे पकड़ लिया। तब तक बाइक पर सवार हो कुछ युवक ओर आ गए। जिन्होंने नवीन पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया।संदीप ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले नवीन अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में गया हुआ था। जहां किसी बात पर उसका वहां मौजूद दोस्तों के साथ झगड़ा हो गया था। जिसके बाद संदीप ने उसके दोस्तों पर संदेह जताया है।

 

आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये। जिसके बाद मृतक का भाई उसे पास के अस्पताल में लेकर गया। जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे सामान्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने संदीप की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें