Site icon Dainik Savera Times

मणिपुर में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

इंफालः मणिपुर के कांगपोकपी जिले में मंगलवार सुबह अज्ञत लोगों ने कम से कम तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कांगगुई इलाके में स्थित इरेंग और करम वैफेई गांवों के बीच घात लगाकर हमला किया गया। उन्होंने कहा, यह घटना सुबह की है जब अज्ञत लोगों ने इरेंग और करम वैफेई गांवों के बीच एक इलाके में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

कांगपोकपी स्थित एक सामाजिक संगठन कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी (सीओटीयू) ने हमले की निंदा की। सीओटीयू ने एक बयान में कहा, यदि केंद्र सरकार यहां सामान्य स्थिति की बहाली को लेकर की गई अपनी अपील के प्रति गंभीर है तो उसे तुरंत घाटी के सभी जिलों को अशांत क्षेत्र घोषित कर देना चाहिए और सश बल (विशिष्ठ शक्तियां) अधिनियम, 1958 को लागू करना चाहिए। इससे पहले आठ सितंबर को मणिपुर में तेंगनोउपल जिले के पल्लेल इलाके में भड़की हिंसा में तीन लोग मारे गए थे और 50 से अधिक घायल हो गए थे। मणिपुर में तीन मई से बहुसंख्यक मेइती और जनजातीय कुकी समुदायों के बीच लगातार झड़पें हो रही हैं और अब तक 160 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

Exit mobile version