मोगा में गांधी-शास्त्री जयंती पर भाजपा नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Gandhi-Shastri Jayanti Observed at Moga : मोगा। जिला भाजपा कार्यालय मोगा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सत्य, अहिंसा, सादगी, राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को याद किया।
मोगा। जिला भाजपा कार्यालय मोगा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के लिए उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम जिला उपाध्यक्ष गीता नंदा आर्या एवं जिला महामंत्री शमशेर सिंह कैला के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित किया गया। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा को याद किया।
इस अवसर पर सर्कल अध्यक्ष भूपिंदर कुमार हैप्पी, सर्कल अध्यक्ष जगजीत सिंह, सर्कल अध्यक्ष संजीव सोनू शर्मा, सर्कल अध्यक्ष सुखचैन सिंह दाता, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा गुरबीर सिंह रटौल, जिला महामंत्री युवा मोर्चा रुद्र शर्मा, जिला महामंत्री युवा मोर्चा वरुण जैदका, सोशल मीडिया कन्वीनर दीपक कौड़ा, जिला कार्यकारिणी सदस्य नवल सूद, सुरिंदर शर्मा, सुरैण सिंह भिंडर कलां, अमनदीप मदान सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा सत्य और अहिंसा का दिया गया संदेश आज भी प्रासंगिक है, जबकि लाल बहादुर शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन, राष्ट्र के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने कहा कि दोनों महान नेताओं के विचारों एवं आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
