Site icon Dainik Savera Times

रोहतक में पति ने तेजधार हथियार से पत्नी को मौत के घाट उतारा, हत्या कर आरोपी मौके से फरार

हरियाणा के रोहतक में आरोपी पति ने अपनी पत्नी का गला काट कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम दे आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। जिसके बाद सूचना परिजनों को दी गई।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने शव को खून से लथपथ हालत ने बरामद किया। शव के विभिन्न हिस्सों पर तेजधार हथियार से किए गए वार के निशान थे। घर में कई जगह खून फैला हुआ था।

मृतका की पहचान गांव मदीना गिंधरान निवासी 26 वर्षीय रेखा के रूप के हुई है। जिसका करीब 8 वर्ष पूर्व गांव मदीना के अजय से विवाह हुआ था। इस शादी से रेखा के 2 बच्चे है एक लड़का और दूसरी लड़की है। रेखा की सास का पहले ही देहांत हो चुका था। उसके ससुर परिवार के साथ यहीं रहते है।

घटना के वक्त घर पर केवल अजय और रेखा ही मौजूद थे। बच्चे स्कूल गए हुए थे और अजय का पिता किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान अजय ने तेजधार हथियार से रेखा के गले पर वार कर दिया। रेखा के बाजू और मुंह पर भी चोट के निशान है।

पुलिस टीम और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच कर आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाए। पुलिस का अंदाजा है की आरोपी के महिला पर पीछे से हमला किया था जिस कारण से उसे भागने का भी मौका नहीं मिला।पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Exit mobile version