Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुटलैहड़ के अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए 1 करोड़ 74 लाख 57 हजार स्वीकृत

April 5, 2023

कुटलैहड़ के अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए 1 करोड़ 74 लाख 57 हजार स्वीकृत

बंगाणा (राजीव भनोट/नीना) : कुटलैहड़ विस क्षेत्र से 32 वर्षों बाद कांग्रेस को जीत दिलाने बाले ओर इतिहास में पहली बार बिधायक बने देवेंद्र कुमार भुट्टो राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के सबसे लोकप्रिय विधायक बन गए है। कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने विधानसभा बजट सत्र में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू से कुटलैहड़ के विकास और अधूरे पड़े विकास कार्यो को लेकर चर्चा की। जिसने कुटलैहड़ के गहरा में बन रहे अटल आवासीय विद्यालय सीसे स्कूल बंगाणा एवं अन्य स्कूलों एबम जन हित कार्य जो प्रगति पर चले हुए है। लेकिन बजट में धन न होने के कारण कुछ कार्य रुके है। उनके लिए धन स्वीकृत करने ओर नए कार्यो को स्वीकृति देने पर चर्चा की। विधायक देवेन्द्र कुमार भुट्टो ने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सूक्खू, लोकनिवि मंत्री विक्रमदित्य सिंह, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से कुटलैहड़ के अटल आवासीय विद्यालय पलाहटा के लिए धन स्वीकृत करवाना, बंगाणा के सरकारी स्कूल में साइंस भवन के अधूरे निर्माण को पूरा करने के लिए 55 लाख, जतेहड़ी स्कूल भवन के लिए 17 लाख 57 हजार सनाहल स्कूल के लिए 20 लाख रैंसरी खेल मैदान के लिए 22 लाख चताड़ा खेल मैदान के लिए 20 लाख बही अस्पताल बंगाणा एवं अन्य कुछ सरकारी स्कूलों मे बन रहे भवनों के लिए बजट में प्रावधान करके धन स्वीकृत करने का आग्रह किया है। कुटलैहड़ के अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए 1 करोड़ 74 लाख 57 हजार की धनराशि स्वीकृत करने के लिए सीएम सुखबिंदर सूक्खू युबा खेल एबम लोकनिवि के मन्त्री बिक्रमदित्य सिंह शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपके आशीर्वाद से कुटलैहड़ के विकास को और गति प्रदान हो सके। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में जितने भी विकास कार्य अधूरे पड़े है। या बिना बजट से शिलान्यास करके कार्य शुरू किए थे और बज़तन मिलने से कार्य बंद हो चुके है। उन सभी अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए पहले हम धन स्वीकृत करवाकर उन्हें पूरा करके जनता को समर्पित करेंगे। ताकि जनता को लाभ मिल सके। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ में समग्र विकास करवाना मेरी प्राथमिकता है। और 100 दिनों के कार्यकाल के राज्य सरकार ने जहाँ राज्य में जनता के लिए कई अहम और एतिहासिक फैसले लिए है। वहीं हमने कुटलैहड़ विस क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन करने का भरकम प्रयास किया है। ओर अपने 100 दिनों के कार्यकाल में कुटलैहड़ विस क्षेत्र में सड़क शिक्षा स्वास्थ्य और पानी की बिकराल समस्या को खत्म करने के लिए 60 करोड़ की पेयजल योजना स्वीकृत करवाई है। उसके लिए भी मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सूक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का आभार प्रकट करता हूँ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें