Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

केदारनाथ में फंसे 10374 लोगों को किया गया सुरक्षित ,20000 से ज्यादा का हुआ रेस्क्यू

August 4, 2024

केदारनाथ में फंसे 10374 लोगों को किया गया सुरक्षित ,20000 से ज्यादा का हुआ रेस्क्यू

देहरादून: उत्तराखंड में 31 जुलाई को अतिवृष्टि के कारण अस्त व्यस्त हुई केदारनाथ और यात्रा मार्ग पर फंसे लोगों को सुरक्षित वापस लाने का काम युद्व स्तर पर रविवार को भी जारी रहा। आज सुबह से शाम पांच बजे तक कुल 10374 लोगों को वापस लाया गया है। अभी तक कुल 19,473 व्यक्तियों को विभिन्न माध्यमों से विपरीत मौसम के बावजूद सुरक्षित स्थानों पर लाया जा चुका है।

आपदा प्रबन्धन एंव पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि 31जुलाई को अतिवृष्टि से अवस्थापना को भारी क्षति पहुँची है। उन्होंने बताया कि केदारनाथ तथा रास्ते में ऊपर की और लगातार घने बादल छाये है। इस कारण रेस्क्यू कार्य में लगातार व्यवधान हो रहा है। उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना द्वारा उपलब्ध कराया चिनूक हैलीकॉप्टर मौसम खराब होने के कारण, अभी तक एक भी उड़ान नहीं भर पाया है। एमआई – 17 हैलीकॉप्टर द्वारा खराब मौसम के कारण अभी तक केवल तीन उड़ान भरी जा सकी है, तथा केवल 60 लोगों को रेस्क्यू किया जा सका है। उन्होंने बताया कि ऐसे में राज्य सरकार द्वारा छोटे हैलीकॉप्टरों से रेस्क्यू का कार्य किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें