Site icon Dainik Savera Times

ट्रेन की चपेट में आकर 11 गायों की मौत, कई घायल

संभल (उत्तर प्रदेश): संभल में किसानों द्वारा छोड़ी गईं करीब दो दर्जन लावारिश गायों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई और कई घायल हो गईं। यह घटना शनिवार को लहरावन गांव के पास हुई। गायों को तेज रफ्तार देहरादून एक्सप्रेस ने टक्कर मार दी। घटना के एक घंटे बाद ट्रेन आगे की यात्रा के लिए रवाना हुई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गायें अलीगढ़-मुरादाबाद ट्रैक के पास खेतों में फसलों को नष्ट कर रही थीं और किसानों ने शायद गुस्से में उन्हें रेलवे ट्रैक की ओर हांक दिया। दुर्घटना के बाद दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और गायों की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Exit mobile version