Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार में बिजली गिरने और आंधी-बारिश से 12 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026

बिहार में बिजली गिरने और आंधी-बारिश से 12 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान

नेशनल डेस्क: बिहार में 4 मई की शाम मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर की तेज गर्मी के बाद शाम होते-होते आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं शुरू हो गईं। इस खराब मौसम के कारण अलग-अलग जिलों में कम से कम 12 लोगों की जान चली गई।

दोपहर तक भीषण गर्मी पड़ रही थी, लेकिन करीब 4 बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए। कई इलाकों में अंधेरा जैसा माहौल हो गया। इसके बाद तेज हवा के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई और कई जगहों पर बिजली भी गिरी।

किन जिलों में हुई मौतें

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, पूर्वी चंपारण में 5 लोगों की मौत, गया में 4 लोगों की मौत और औरंगाबाद में 3 लोगों की मौत हुई है। इन सभी मौतों की वजह बिजली गिरना और खराब मौसम से जुड़ी घटनाएं बताई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: चीन की पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 21 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा जख्मी

पहले से जारी थी चेतावनी

मौसम विभाग ने पहले ही पटना और आसपास के जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद मौसम इतना अचानक बदला कि कई लोग इसकी चपेट में आ गए।

मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुश्किल समय में पीड़ित परिवारों के साथ है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने का निर्देश दिया है। साथ ही लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों का पालन करें।

कई जिलों में भारी नुकसान

इस अचानक आई बारिश और आंधी से कई जगह नुकसान भी हुआ है। सिवान और बक्सर में ओलावृष्टि, कई जगह बिजली के खंभे और ट्रांसफॉर्मर गिर गए। समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा और सीतामढ़ी में पेड़ गिरने से सड़कें जाम हो गईं।

कितनी हुई बारिश

बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो पटना में करीब 39 मिमी बारिश, गया में 40 मिमी के आसपास बारिश, वाल्मीकि नगर में 26.2 मिमी बारिश, मोतिहारी में 22.3 मिमी और समस्तीपुर में 19.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 5 May 2026: बड़े मंगल के दिन इन राशियों के लिए खास योग, नौकरी और व्यापार में मिलेगी तरक्की

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें