Site icon Dainik Savera Times

जाने किस वजह से 13 वर्षीय लड़की पहलवान ने अखाड़े में कर ली आत्महत्या

कर्नाटक : कर्नाटक के दावणगेरे जिले में एक 13 वर्षीय लड़की पहलवान ने एक अखाड़े के परिसर के अंदर आत्महत्या कर ली। पीड़िता की पहचान हरिहर शहर की निवासी काव्या पूजार के रूप में की गई है और यह घटना सोमवार को हुई। पुलिस के मुताबिक, काव्या ने कुश्ती में कई अवॉर्ड जीते थे और अच्छा नाम कमाया था। उसने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा।

काव्या धारवाड़ में पहलवानों के एक हॉस्टल में रहती थी और वहीं पढ़ाई भी करती थी। दो दिन पहले वह हरिहर स्थित घर आयी थी। पुलिस ने कहा कि पीड़िता सोमवार सुबह अभ्यास के लिए अखाड़े में गई थी, लेकिन बाद में वह मृत पाई गई। मामले के संबंध में हरिहर टाउन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों के अनुसार पीड़िता पहलवानों के परिवार से थी और उस पर प्रदर्शन करने का दबाव था। फ़िलहाल आगे की जांच जारी है।

Exit mobile version