Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाकुंभ के 14 दिन, श्रद्धालु हैरान बोले- अब तक सफाई बरकरार, सुरक्षा व्यवस्था भी जबरदस्त

January 26, 2025

महाकुंभ के 14 दिन, श्रद्धालु हैरान बोले- अब तक सफाई बरकरार, सुरक्षा व्यवस्था भी जबरदस्त

महाकुंभ नगर: तीर्थराज प्रयागराज में आयोजित हो रहे दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में रोजाना लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। 13 जनवरी को शुरू हुए महाकुंभ का आज 14वां दिन है, लेकिन इसके बावजूद यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कोई गिरावट नहीं हुई। महाकुंभ के विशेष इंतजाम को देखकर श्रद्धालु सरकार की तारीफ कर रहे हैं। महाकुंभ जैसे बड़े धार्मकि आयोजन में साफ-सफाई और सुरक्षा के सटीक मैनेजमेंट को देखकर यहां पर आने वाले रोजाना लाखों श्रद्धालु हैरान हैं। बेहतरीन मैनेजमेंट के लिए वे सरकार की सराहना कर रहे हैं।

दिल्ली के खजूरी खास से पहुंचीं सोनिया ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया, ‘इस बार का कुंभ बहुत अच्छा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था का खास ख्याल रखा गया है। सरकार ने बेहतरीन काम किया है। साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा गया है। दिल्ली से ही आने वाले एक अन्य श्रद्धालु ने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि ‘योगी और मोदी सरकार ने महाकुंभ की बेहतरीन व्यवस्था की है। पहले के महाकुंभ से भी अच्छी व्यवस्था की गई है।‘

गंगा मईया में डुबकी लगाने पहुंचे युवक ने बताया ‘महाकुंभ पर सफाई व्यवस्था बहुत अच्छी है। यह महाकुंभ कुल 144 साल के बाद लगा है, जो हमारे लिए गर्व की बात है। मेरा मानना है कि सभी लोग यहां पर आएं और कुंभ नहाएं। मोदी-योगी सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। सारी चीजें नियमानुसार हो रही हैं। सुरक्षा पर विशेष फोकस है, सीआरपीएफ और पुलिस के जवान मौजूद हैं। उल्लेखनीय है कि देश-दुनिया के कोने-कोने से महाकुंभ मेले में आ रहे लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और वर्तमान में विलुप्त हो चुकी सरस्वती नदी के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद यहां पर लोग उत्साहित हैं और संगम स्नान कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :- ‘संविधान पर हमले को रोका’, लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने पर राहुल गांधी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें