Site icon Dainik Savera Times

रेलवे की सौगात : पंजाब से बिहार के लिए 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

15 Pairs of Special Trains for Festive Rush : जालंधर। त्योहारी सीजन में रेलगाड़ियों और रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 15 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई हैं। जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर 400 वर्ग मीटर का अस्थायी वेटिंग एरिया बनाया गया है। इसके अलावा मेडिकल टीमें, हेल्प डेस्क और टिकट काउंटर बढ़ाने सहित कई व्यवस्थाएं की गई हैं।

डीआरएम संजीव कुमार ने सिटी रेलवे स्टेशन की इंस्पेक्शन के दौरान कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी बड़े स्टेशनों में अस्थाई वेटिंग एरिया बनाए गए हैं, जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर 400 स्किवेयर मीटर का एरिया बनाया गया है। मेडिकल टीमें, हेल्प डेस्क तक स्थापित किए गए हैं। टिकट को लेकर कोई यात्रियों को दिक्कत ना आए इसलिए स्थिति अनुसार टिकट काउंटर बढ़ा जाएंगे और यूटीएस ऐप के जरिए टिकटिंग की सुविधा भी यात्रियों को मुहैया करवाई जाएगी।

फिरोजपुर मंडल में सभी बड़े स्टेशनों किस तिथि को मॉनिटर करने के लिए बार रूम बनाया गया है। जहां से हर स्टेशन की स्थिति को देखकर व्यवस्था को सुनिश्चित भी करने के लिए प्रबंध किए जाएंगे। डीआरएम संजीव कुमार ने कहा कि राजपुरा के पास हुए जलपाईगुड़ी जा रही ट्रेन में हुए हादसे की जांच चल रही है। आग किस वजह से लगी इसके बारे में अभी कुछ कहना उचित नहीं होगा।

दें ध्यान, चलेंगी ये रेलगाड़ियां

अमृतसर-कटिहार 05735 को 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार, अमृतसर-कोलकाता 04624 को 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार, अमृतसर बरौनी 04668 को 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार, जालंधर सिटी बढ़नी 05006 को 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार, अमृतसर जयनगर 04652 को 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार शुक्रवार और रविवार, अमृतसर छपरा 04638 को 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार तक चलाया जाएगा, वहीं अमृतसर बरौनी औ में दो अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं।

Exit mobile version