Site icon Dainik Savera Times

असम में बाल विवाह कराने के आरोप में 15 लोग गिरफ्तार

हैलाकांडीः असम के हैलाकांडी जिले में फर्जी दस्तावेज तैयार कर बाल विवाह कराने के आरोप में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक पंजीकृत काजी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न हिस्सों में एक अभियान शुरू किया गया। इस अभियान में 16 लोग पकड़े गए जो काजी बनकर बाल विवाह कराने में शामिल थे। वहीं मिली जानकारी के अनुसार एक काजी ने शिकायत दी थी कि 16 लोग नकली काजी बनकर बाल विवाह करा रहे हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही जिले के विभिन्न हिस्सों में एक अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को अलग-अलग इलाकों से पकड़ा है।

Exit mobile version