Site icon Dainik Savera Times

भाजपा की रैली में जा रहे 15 लोग सड़क हादसें में हुए घायल

सरगुजा: जिले के धौरपुर क्षेत्र से रविवार को पहाड़ी कोरवा ग्रामीणों को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की सूरजपुर आमसभा में ले जा रही स्कूल बस धौरपुर थाना क्षेत्र में पलट गई हादसे में बस में सवार 15 लोग घायल हो गए घायलों में 4 लोगों का धौरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। जबकि बाकियों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

सूरजपुर में सरगुजा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की आमसभा आयोजित थी। आमसभा में ग्रामीणों को ले जाने के लिए धौरपुर के ग्राम सपड़ा के सरईपानी से स्कूल बस में करीब 30 पहाड़ी कोरवा सवार होकर सुबह सूरजपुर जाने के लिए रवाना हुए।

Exit mobile version