Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के लिए BSF के 16 कर्मी वीरता पदक से सम्मानित

August 15, 2025

‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के लिए BSF के 16 कर्मी वीरता पदक से सम्मानित

नई दिल्ली: ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान ‘विशिष्ट बहादुरी’ और ‘अद्वितीय साहस’ का प्रदर्शन करने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 16 कर्मिर्यो को वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। अर्धसैनिक बल बीएसएफ देश के पश्चिमी हिस्से में भारत-पाकिस्तान सीमा की रक्षा करने का दायित्व निभा रहा है। बीएसएफ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘इस स्वतंत्रता दिवस पर 16 बहादुर सीमा प्रहरियों को ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान दृढ़ और अडिग रहने, उनकी विशिष्ट बहादुरी और अद्वितीय साहस के लिए वीरता पदक से सम्मानित किया जा रहा है।

उसने कहा, ‘पदक भारत की पहली रक्षा पंक्ति: सीमा सुरक्षा बल में व्यक्त राष्ट्र के विश्वास और भरोसे का प्रमाण हैं।’ पदक विजेताओं में एक डिप्टी कमांडैंट रैंक के अधिकारी, दो सहायक कमांडैंट और एक इंस्पैक्टर शामिल हैं। ऑपरेशन सिन्दूर के तहत भारत ने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में सात से 10 मई तक पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था। पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

ये भी पढ़ें : शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, परिवार और करीबी दोस्तों ने की शिरक्त

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें