Site icon Dainik Savera Times

दौरे पड़ने का नाटक कर गार्ड पर बोला हमला, जेल से भागे कैदी

sri lanka jail riot

sri lanka jail riot

17 Inmates Escape TamilNadu Jail After Attacking Guard : तमिलनाडु। थेनी जिले की थेक्कमपट्टी जेल में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए 17 कैदी जेल गार्ड पर हमला कर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए 17 विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने अब तक चार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी की तलाश में तमिलनाडु के कई जिलों में नाकाबंदी और वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान जेल से भागे 4 कैदियों को गिरफ्तार कर लिया है। थेनी पुलिस के अनुसार, कुछ कैदियों ने दौरे पड़ने का नाटक किया और जैसे ही जेल कर्मी मदद के लिए पास आए उन पर हमला कर दिया। इसके बाद वे कैदी जेल से भाग गए। इस घटना के बाद थेनी जिले के पुलिस अधीक्षक के.एस. प्रवीण गौतम ने जेल का निरीक्षण किया। कंदमनूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आस-पास के इलाके में बड़े पैमाने पर तलाश हो रही है। भागे हुए कैदियों को पकड़ने के लिए 17 स्पेशल टीम बनाई गई हैं। फरार कैदियों की तलाश में पड़ोसी डिंडीगुल जिले में 16 स्थानों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं।

पुलिस इन रास्तों से गुजरने वाले सभी वाहनों की जांच कर रही है। पुलिस ने पड़ोसी जिलों, खासकर विझिपुरम में निगरानी बढ़ा दी है, क्योंकि माना जा रहा है कि फरार हुए कई लोग वहीं के रहने वाले हैं। इस आशंका के बीच कि कैदी अपने गृह नगर लौटने की कोशिश कर सकते हैं, पूरे जिले में वाहनों की जांच तेज कर दी गई है। फरार होने वाले कैदियों की पहचान लिंगम, राजा सिंगंधर, करुप्पसामी, सिलंबरसन, तिरुपति, मेंजीसुंदरम, सबरी, पोन मुथु, निजांत, कार्तिक राजा, मुगिलन, सेल्वा, तरूण, राजकुमार, प्रवीण, मुथु इलंगो और राजुवीन के रूप में की गई। साउथ जोन के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) विजयेंद्र बिदारी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान भागे हुए कैदियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एएनआई के मुताबिक उन्होंने कहा, “तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने भागे हुए एक कैदी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, डिंडीगुल के पुलिस अधीक्षक एस. जयकुमार ने बताया कि कैदियों के भागने के बाद सुरक्षा टीमों ने वाहनों की जांच तेज कर दी है, जबकि पुलिस ने एहतियात के तौर पर पड़ोसी डिंडीगुल जिले में 16 जगहों पर चेकपॉइंट बनाए हैं।

Exit mobile version