Site icon Dainik Savera Times

17 साल के छात्र ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, NEET का पेपर रद्द होने से था परेशान

NEET Paper Leak Controversy

NEET Paper Leak Controversy

नेशनल डेस्क: गोवा के कर्टोरिम से एक दुखद खबर सामने आई है। एक 17 साल के छात्र ने अपने घर पर सुसाइड कर लिया। जानकारी के मुताबिक, छात्र NEET पेपर रद्द होने से परेशान था। वह मार्गो के एक हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ता था। बता दें NEET का पेपर लीक विवाद के बाद रद्द कर दिया गया।

मरने से पहले छात्र ने सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उनसे कहा कि वह अब प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल नहीं होना चाहता। छात्र के पिता एक रेलवे गार्ड हैं, जब वह घर लौटे तो उन्हें बेटे का शव मिला। लड़के के सुसाइड करने से पहले ही उसकी मां और बहन अपने पैतृक गांव चली गई थीं। मूल रूप से यह परिवार बेंगलुरु का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, 96 लोगों की हुई मौत

पुलिस ने बताया कि किशोर ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मैना-कर्टोरिम पुलिस ने इस मामले को अप्राकृतिक मौत के तौर पर दर्ज किया है और शव को दक्षिण गोवा जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। मैना-कर्टोरिम के पुलिस इंस्पेक्टर कपिल नाइक ने कहा, “हम आगे की जांच कर रहे हैं।”

ये भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने चीनी के एक्सपोर्ट पर लगाई रोक, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

Exit mobile version