Site icon Dainik Savera Times

आखिर पिता कौन…18 साल की छात्रा ने स्कूल में दिया बच्चे को जन्म, फिर दूसरी मंजिल से फेंक दिया नीचे

Hyderabad school student give birth baby

Hyderabad school student give birth baby

Hyderabad: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर किसी का दिल दहल गया, जहां गोलकोंडा स्थित TMREIS के एक स्कूल हॉस्टल में 18 साल 8 महीने की छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया। फिर बच्चे को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जब स्कूल के स्टाफ ने नवजात को पड़े देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और फिर स्कूल के CCTV कैमरे चेक किए, जिससे 18 साल की छात्रा की पहचान हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि छात्रा करीब आठ महीने की गर्भवती थी। पुलिस का कहना है कि छात्रा ने बच्चे को स्कूल परिसर में ही जन्म दिया और फिर दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। गंभीर चोटें आने के कारण बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चे का पिता कौन है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस मामले की जानकारी स्कूल प्रशासन, शिक्षकों या किसी अन्य व्यक्ति को थी। स्कूल प्रशासन, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रा से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा सकती है। घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य भी इकट्ठा किए गए हैं। नवजात की हत्या से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल जांच जारी है।

 

Exit mobile version