Site icon Dainik Savera Times

देश में फिर बढ़ने लगा Corona, 19 नये मामले आए सामने

नई दिल्ली : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 19 नये मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 242 दर्ज की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के संक्रमण से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,33,294 है। वहीं, संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,50,01,362 है।

मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, संक्रमण से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या बढक़र 4,44,67,826 हो गई है। वहीं, देश में संक्रमण से ठीक होने की दर 98.81 प्रतिशत, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वेबसाइट के अनुसार, भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.67 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

Exit mobile version