Site icon Dainik Savera Times

नाकाबंदी के दौरान व्यक्ति से 2.603kg चरस/भांग बरामद, पुलिस कर रही जांच

कुल्लू (सृष्टि शर्मा): कुल्लू जिले के थाना सैंज के अधिकार क्षेत्र में आज पुलिस ने एक व्यक्ति से 2.603 किलोग्राम चरस/भांग बरामद किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम संजू (40 वर्ष) पुत्र गोपी चंद निवासी करनाल (एचआर) बताया जा रहा है। जिसे पुलिस ने धमन ब्रिज के पास नाकाबंदी के दौरान वाहन नंबर एचपी01के 7535 की चेकिंग की दौरान रोका गया। इस दौरान आरोपी के कब्जे से चरस/भांग बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी को आज एलडी कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। फ़िलहाल आगे की जांच जारी है।

Exit mobile version