बेंगलुरु: कर्नाटक के माले महादेश्वर हिल्स के हुग्यम वन क्षेत्र में बाघिन और उसके चार शावकों को कथित रूप से जहर देकर मारने के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाघिन और उसके शावक वीरवार को मृत अवस्था में मिले थे। जांच में खुलासा हुआ कि उनकी मौत जहर खाने से हुई है। जांच में अहम सुराग उस समय मिला जब एक गाय मृत अवस्था में मिली जिसके ऊपर जहर छिड़का हुआ था। यह गाय माडा उर्फ माडुराजु की बताई गई है। सूत्रों के मुताबिक, गाय को मारने वाली बाघिन बाद में अपने शावकों के साथ फिर से उसे खाने के लिए लौटी और जहर खाने के बाद उन सभी की मौत हो गई। दोनों आरोपियों को चामराजनगर जिले के हनूर तालुक स्थित मीन्यम के अरण्य भवन ले जाया गया है, जहां उनसे पूछताछ जारी है। जांच के दौरान माडुराजु के पिता शिवन्ना ने पुलिस से संपर्क कर दावा किया कि वह बाघिन और शावकों की मौत का जिम्मेदार है। हालांकि, जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उन्हें मारने के लिए उसका बेटा जिम्मेदार है, जिसके बाद शिवन्ना को छोड़ दिया गया।
ये भी पढ़ें- सोने-चांदी में गिरावट, फेड के फैसले का असर; सिल्वर 2.45 लाख से नीचे
मेष: दिन शुभ रहेगा...