Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

दुबई से अंडरवियर में छिपाकर लाया 250 ग्राम सोने की 2 चेन, चंडीगढ़ एयरपोर्ट से गिरफ्तार

February 14, 2023

दुबई से अंडरवियर में छिपाकर लाया 250 ग्राम सोने की 2 चेन, चंडीगढ़ एयरपोर्ट से गिरफ्तार

लुधियाना: कस्टम्स अधिकारियों ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक यात्री को 250 ग्राम सोने सहित गिरफ्तार किया है। यात्री ने सोने की 2 चेन बनाकर अंडरवियर में छिपाई थी। यात्री को एयरपोर्ट पर तब पकड़ा गया, जब वह ग्रीन चैनल पार करने की कोशिश कर रहा था। कस्टम्स अधिकारियों के अनुसार दुबई से आई इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-56 शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, चंडीगढ़ पर दोपहर 3.05 बजे पहुंची थी। अधिकारियों ने खुफिया जानकारी के आधार पर एक यात्री को रोका। इसके बाद व्यक्ति की पूरी तलाशी ली गई तो सोना बरामद हुआ। इस सोने का मूल्य 14.43 लाख बताया जा रहा है। सोने को कस्टम्स अधिकारियों ने जब्त कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें