Site icon Dainik Savera Times

मध्य प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसे में 2 की मौत, 3 घायल

madhya pradesh accident news

madhya pradesh accident news

Madhya Pradesh Accident News : मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक कार पहले डिवाइडर से टकरायी और इसके बाद पीछे से आ रही दूसरी कार उससे जा टकरायी। आगे जाकर दोनों कार पलटी गई। इसमें 2 युवकों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह मामला इंदौर के तिजोरी नगर थाना क्षेत्र के रालामंडल स्थित बाईपास का है, जहां दो कार काफी तेज गति से जा रही थी। जिसमें एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई और पीछे आ रही कार भी उससे जा भिड़ी। तेज टक्कर में कार सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों कार पलट गई – डीसीपी विनोद कुमार मीणा
इस पूरे मामले पर डीसीपी विनोद कुमार मीणा ने बताया, ‘‘आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक कार डिवाइडर से टकराई और पीछे वाली कार उस कार में जा भिड़ी, जिससे दोनों कार पलट गई। इस हादसे में ग्वालियर निवासी अवदेश और अमन की मौत हो गई।
बता दें कि इससे पहले इंदौर में चार नवंबर को भी एक बड़ा हादसा हो गया था। यहां एक कार सड़क पर खड़े कंटेनर से जा टकराई थी। इसमें एक छात्र की मौत हो गई थी और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इंदौर-भोपाल मार्ग पर लसूडिया थाना क्षेत्र के देवास नाके पर हुआ था हादसा
यह हादसा इंदौर-भोपाल मार्ग पर लसूडिया थाना क्षेत्र के देवास नाके पर हुआ।
छह छात्र जो मूल रूप से दिल्ली, नोएडा और मुजफ्फरपुर के निवासी हैं, वे आष्टा स्थित एक विश्वविद्यालय से बीटेक के स्टूडेंट हैं। दीपावली के मौके पर सभी छात्र छुट्टी मनाने इंदौर आए थे। दोस्तों के साथ उन्होंने दीपावली मनाई और सोमवार सुबह भोपाल की तरफ जा रहे थे। उनकी कार काफी तेज रफ्तार में थी और देवास नाका के करीब खड़े एक कंटेनर से जा टकराई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Exit mobile version